फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: रामायण पाठ से दिया सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
रामायण पाठ से दिया सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश
विज्ञापन

-वाल्मीकि भवन में जयंती पर जुटे संत और गणमान्य, मेयर श्याम लाल बंसल व भाजपा जिलाध्यक्ष अजय मित्तल ने किए पुष्प अर्पित
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सेक्टर-12ए स्थित वाल्मीकि भवन में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें रामायण पाठ के माध्यम से श्रद्धालुओं ने महर्षि वाल्मीकि को नमन किया और उनके बताए आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में संतों, धार्मिक विभूतियों और गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।

मेयर श्याम लाल बंसल, भाजपा जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, साध्वी अमृता दीदी और महामंडलेश्वर सोनाक्षी ने महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मेयर ने कहा कि रामायण सत्य, मर्यादा, कर्तव्यनिष्ठा और सामाजिक समरसता का संदेश देती है। महर्षि वाल्मीकि की शिक्षाएं जाति-वर्ण के भेदभाव से ऊपर उठकर मानवता, समानता और परस्पर सम्मान के साथ जीवन जीने की प्रेरणा देती हैं।
विज्ञापन


भाजपा जिला अध्यक्ष अजय मित्तल ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण की रचना कर समाज को आदर्श जीवन मूल्यों की राह दिखाई। उनकी शिक्षाएं आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट रहने और समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए कार्य करने की प्रेरणा देती हैं।
विज्ञापन


कार्यक्रम में संतों और अन्य वक्ताओं ने भी महर्षि वाल्मीकि के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर हरियाणा वाल्मीकि महासभा, पंचकूला के प्रधान सुरेश कुमार बेनीवाल, महासचिव हरिप्रकाश सारसर, ज्योति प्रसाद, रणजीत, कृष्ण कुमार और भगवान वाल्मीकि शोभायात्रा के चेयरमैन विकास पोहल सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें