फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पात्र लोगों के वोट बनाने की मांग के लिए सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
मतदाता सूची में नाम न जोड़ने का आरोप उपायुक्त से नियम अनुसार कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। जननायक जनता पार्टी (जजपा) ने पात्र व्यक्तियों के वोट न बनाए जाने के मुद्दे पर उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष ओपी सिहाग के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की।
जजपा नेताओं का आरोप है कि पंचकूला विधानसभा क्षेत्र में कई पात्र नागरिकों के नाम प्रारूप-6 के तहत मतदाता सूची में शामिल नहीं किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 326 के अनुसार 18 वर्ष या उससे अधिक आयु का प्रत्येक नागरिक मतदान का अधिकार रखता है, बावजूद इसके योग्य लोगों के वोट नहीं बनाए जा रहे।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जो लोग एक स्थान से दूसरे स्थान पर स्थानांतरित हुए हैं, उनके नाम प्रारूप-8 के तहत ट्रांसफर करने की बजाय मतदाता सूची से काटे जा रहे हैं।
विज्ञापन

पार्टी ने मांग की है कि जिन पात्र व्यक्तियों ने फार्म-6 और फार्म-8 भरे हैं, उनके नाम नियमानुसार मतदाता सूची में जोड़े जाएं, ताकि कोई भी नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें