फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: ट्रांसफार्मर में जोरदार धमाका, बाल-बाल बचे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
कौशल्या कॉलोनी नंबर-2 में अचानक हुआ हादसा, धमाके से मची अफरा-तफरी
विज्ञापन

लोगों ने बिजली विभाग से उपकरणों की जांच की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीमंदिर। कौशल्या कॉलोनी नंबर-2 में वीरवार को बिजली के ट्रांसफार्मर में अचानक जोरदार धमाका हो गया। गनीमत रही कि धमाके के समय ट्रांसफार्मर के आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। धमाके की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और कुछ देर तक क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा।
कौशल्या कॉलोनी नंबर-2 को पहले लेबर कॉलोनी नंबर-2 के नाम से जाना जाता था। समाजसेवी बबली रावत ने बताया कि ट्रांसफार्मर में धमाका होने की सूचना मिलते ही उन्होंने क्षेत्र के लोगों के साथ बिजली विभाग को जानकारी दी। लोगों ने विभाग से ट्रांसफार्मर की जांच और आवश्यक मरम्मत जल्द कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आबादी वाले क्षेत्र में उपकरणों की जांच की मांग
स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रांसफार्मर में धमाके की घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में चिंता बनी हुई है। उन्होंने बिजली विभाग से आसपास लगे बिजली उपकरणों की भी जांच कराने की मांग की, ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो। लोगों का कहना है कि आबादी वाले क्षेत्रों में लगे ट्रांसफार्मरों और अन्य बिजली उपकरणों की नियमित जांच जरूरी है। सूचना मिलने के बाद बिजली विभाग को मामले से अवगत करा दिया गया। विभागीय स्तर पर ट्रांसफार्मर को ठीक कर दिए जाने की बात कही गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें