फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 1.43 लाख रुपये की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 1.43 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। चंडीमंदिर थाना पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार सेक्टर-26 निवासी शिकायतकर्ता गुरविंदर सिंह ने शिकायत में बताया कि पीर मुछल्ला ढकोली निवासी आरोपी गणेश नौटियाल ने उसे यूएई में नौकरी लगवाने का झांसा देकर करीब 1.43 लाख रुपये की ठगी की।
विज्ञापन

गुरविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी गणेश नौटियाल ने खुद को एक कंपनी से जुड़ा बताया और कहा कि वह विदेश में नौकरी दिला देगा। इस पर विश्वास कर शिकायतकर्ता ने 18 अक्तूबर 2023 से लेकर सितंबर 2024 के बीच कुल 2.33 लाख रुपये गूगल पे और बैंक ट्रांजेक्शन के जरिये भेजी। कुछ समय बीत जाने के बाद जब नौकरी नहीं लगी तो उसने आरोपी से बात की। आरोपी ने टालमटोल करते हुए झूठे आश्वासन दिए। कई बार पैसे मांगने पर केवल 90 हजार ही वापस किए जबकि बाकी रकम लौटाने से इन्कार कर दिया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपी ने पैसे वापस मांगने पर उसे गुंडों से पिटवाने और जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें