फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: फेसबुक पर निवेश के विज्ञापन के झांसे में आकर 46 लाख गंवाए

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी एप पर मुनाफा दिखाकर उद्योगपति से 13 ट्रांजेक्शन में ऐंठी रकम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। फेसबुक पर निवेश से जुड़े विज्ञापन के झांसे में आकर पंचकूला निवासी एक उद्योगपति से 46 लाख रुपये से अधिक की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला शेयर मार्केट में निवेश और फर्जी एप के जरिए रकम हड़पने से जुड़ा है।
नवंबर 2025 में पीड़ित ने फेसबुक पर एक निवेश कंपनी के विज्ञापन पर क्लिक किया जिसके बाद उन्हें एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया। ग्रुप में शेयर मार्केट में निवेश से जुड़े टिप्स दिए जाते थे। इसी दौरान ग्रुप की एक महिला सदस्य ने संपर्क कर ऑनलाइन अकाउंट खोलने की सलाह दी और एक लिंक भेजकर एप डाउनलोड करवाई गई।
विज्ञापन

इसके बाद खुद को कंपनी का कस्टमर सर्विस मैनेजर बताने वाले व्यक्ति ने अकाउंट खुलवाने और निवेश प्रक्रिया पूरी करवाई। आरोप है कि अलग-अलग व्हाट्सएप चैट और कॉल के माध्यम से पीड़ित को लगातार अधिक मुनाफे का लालच दिया गया। निवेश की राशि विभिन्न बैंकों के अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करवाई गई।
पीड़ित से कुल 13 से अधिक लेनदेन के माध्यम से 46 लाख 31 हजार रुपये जमा करवा लिए गए। एप पर भारी मुनाफा दिखाया गया, लेकिन जब पीड़ित ने राशि निकालने की कोशिश की तो अतिरिक्त चार्ज के नाम पर 50 लाख रुपये की मांग की गई। मना करने पर पीड़ित को ब्लॉक कर दिया गया।
विज्ञापन

इसके बाद पीड़ित को साइबर ठगी का एहसास हुआ और उन्होंने ऑनलाइन साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। साइबर थाना पुलिस व्हाट्सएप चैट, बैंक लेनदेन का विवरण और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें