फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पत्नी से झगड़ा कर टावर पर चढ़ा व्यक्ति, पुलिस और परिजनों ने मनाया, उतरते वक्त पैर फिसला

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-16 के लेबर चौक के पास वीरवार सुबह उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक व्यक्ति पत्नी से झगड़ा कर आत्महत्या की नीयत से मोबाइल टावर पर चढ़ गया। इस दौरान लोगों की भारी भीड़ जुट गई। कुछ ही देर में पुलिस और व्यक्ति के परिजन मौके पर पहुंचे और उसे नीचे उतरने के लिए मनाने लगे। काफी देर की मशक्कत के बाद व्यक्ति मान गया और नीचे उतरने लगा। लेकिन जैसे ही कुछ ही सीढ़ियां बाकी रह गई थीं तो उसका पैर फिसला और नीचे आ गिरा। गिरने से युवक के सिर में गंभीर चोट आई।
विज्ञापन

पुलिस ने तत्काल उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने बताया कि उपचार के दौरान व्यक्ति के सिर में तीन टांके लगे, वहीं दाई ओर कनपटी पर दो टांके लगे हैं। फिलहाल व्यक्ति की हालत स्थिर है। जानकारी के मुताबिक युवक का सुबह पत्नी के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। गुस्से में आकर युवक सीधा टावर पर चढ़ गया और जान देने की धमकी देने लगा। वहां मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें