संकल्प ट्राइसिटी भवन का महंत संपूर्णानंद ब्रह्मचारी ने किया भूमि पूजन
आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों की मदद करने का प्रयास
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सेक्टर-27 पंचकूला में बनने वाले सात मंजिला भवन संकल्प ट्राइसिटी का रविवार को भूमि पूजन हुआ। महंत संपूर्णानंद ब्रह्मचारी के सानिध्य में शहर के गणमान्य लोगों की उपस्थिति में यह भूमि पूजन हुआ। इसमें आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शामिल किया जाएगा। अगर ऐसा संभव होता है तो यह उनकी मदद के लिए अनूठा प्रयास होगा। इस भवन में दिन-रात बच्चे लाइब्रेरी में आकर पढ़ाई कर सकेंगे।
चरणजीत राय, सेवानिवृत मेजर जनरल नवनीत कुमार, उदित मित्तल, अनुज अग्रवाल और अतुल गर्ग ने बताया कि अब तक 128 भारतीय एवं राज्य प्रशासनिक सेवाओं के लिए अधिकारी तैयार किया जा चुके हैं। पंचकूला के सेक्टर-27 में बनने वाला भवन सात मंजिला होगा, जिसमें लाइब्रेरी का निर्माण किया जाएगा। इसमें दिन-रात बच्चे लाइब्रेरी में आकर पढ़ाई कर सकेंगे। पंजाब यूनिवर्सिटी के बाद यह ट्राइसिटी की दूसरी लाइब्रेरी होगी, जो दिन-रात खुली रहेगी। 90 लड़कियों के लिए छात्रावास का भी निर्माण किया जाएगा। प्रशासनिक फ्लोर के अतिरिक्त गेस्ट रूम भी होगा। भूमि पूजन में शहीद मेजर अनुज राजपूत के पिता कुलवंश सिंह ने भवन की लाइब्रेरी के लिए सहायता देने की घोषणा की। उदित मित्तल, अनुज अग्रवाल, अतुल गर्ग, अमित जिंदल, विजय अग्रवाल पूर्ण सहयोग देने की घोषणा कर चुके हैं। वर्धमान ग्रुप के एसपी ओसवाल ने घोषणा की है कि वह भवन निर्माण के लिए डेढ़ करोड़ रुपये की राशि दान करेंगे। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता 41 लाख रुपये पहले ही दे चुके हैं।
भूमि पूजन कार्यक्रम में शहर के प्रमुख कैलाश मित्तल, प्रदीप गोयल, उदित मित्तल, अतुल गर्ग, विशाल सेठ, राकेश अग्रवाल, विजय अग्रवाल, घनश्याम गर्ग, मनुभव गुप्ता, तेजपाल गुप्ता, श्यामलाल बंसल, अमन शर्मा सहित अन्य लोगों ने भाग लिया।