पिंजौर। न्यू ग्रीन वैली काॅलोनी में सोमवार को तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर खड़ी बाइक से टकरा गई। घटना में बाइक चालक युवक घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। मौके पर मौजूद दुकानदार ने बताया कि युवक धर्मपुर कॉलोनी की ओर से तेज रफ्तार से कांगूवाला की ओर जा रहा था और हादसे का शिकार हो गया। मौके पर युवक के परिजन मौके पर पहुंचे और घायल युवक को ऑटों में इलाज के लिए अस्पताल ले गए।