फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: 9 जून को बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों की होगी सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलिंग, मीटर, वोल्टेज और बिजली आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं के निस्तारण का मिलेगा अवसर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच की बैठक 9 जून को सुबह 11:30 बजे अधीक्षण अभियंता कार्यालय, एससीओ-96, प्रथम तल, सेक्टर-5, पंचकूला में आयोजित की जाएगी। इस दौरान पंचकूला जिले के उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी शिकायतों की सुनवाई की जाएगी।
मंच के चेयरमैन और सदस्य उपभोक्ताओं की बिलिंग, वोल्टेज, मीटरिंग, बिजली कनेक्शन काटने और जोड़ने, बिजली आपूर्ति में बाधा, कार्यकुशलता, सुरक्षा, विश्वसनीयता में कमी तथा हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग के आदेशों की अवहेलना से संबंधित शिकायतों पर सुनवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, बिजली अधिनियम की धारा 126 तथा धारा 135 से 139 के तहत बिजली चोरी और बिजली के अनधिकृत उपयोग से जुड़े दंड व जुर्माने के मामलों तथा धारा 161 के अंतर्गत जांच और दुर्घटनाओं से संबंधित मामलों की सुनवाई मंच द्वारा नहीं की जाएगी।
निगम ने उपभोक्ताओं से अपनी शिकायतों के समाधान के लिए इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें