फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: अपराध पर नियंत्रण के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाने की सलाह

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पंचकूला। अपराध पर नियंत्रण लगाने के लिए एसीपी क्राइम अरविंद कम्बोज ने शहर के ज्वेलर्स के साथ शनिवार को बैठक की। मनसा देवी में हुई बैठक में एसीपी ने कहा कि इस मीटिंग का उद्देश्य अपराध पर नियंत्रण करना है। इसके लिए अलर्ट रहने की आवश्यकता है। उन्होंने सभी ज्वेलर्स से अपनी दुकानों के आगे अच्छी क्वालिटी के सीसीटीवी कैमरे लगाने, शाेरूम की सुरक्षा को लेकर गार्ड रखने, एमरजेंसी अलार्म लगवाने और शाेरुम में पैसा व ज्वेलरी रखने के लिए डिजिटल लॉकर अवश्य लगवाए।
विज्ञापन

ज्वेलर्स अपनी दुकान और शाेरूम के आगे सीसीटीवी कैमरों का फोकस आनेजाने वाले लोगों पर रखें। एसीपी ने बताया कि सभी ज्वेलर्स संबंधित थाना प्रभारी, पुलिस चौकी प्रभारी, राइडर और पीसीआर का एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाएं ताकि किसी प्रकार की संदेहजनक घटना के बारे में तुरंत जानकारी मिल सके। यदि कोई संदिग्ध नजर आता है या बार-बार चक्कर लगा रहा है तो उसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दें। दुकानदार पंचकूला पुलिस की एमरजेंसी नंबर 7508324900 पर भी सूचना दे सकते है। उन्होंने बताया कि यदि भारी मात्रा में कैश और ज्वेलरी एक स्थान से दूसरे स्थान पर लेकर जानी है, तो संबंधित थाना व चौकी की मदद जरूर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें