पंचकूला। दून पब्लिक स्कूल में वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में सम्मान, प्रेरणा और भारतीय संस्कृति की झलक दिखाई दी। कार्यक्रम को छात्रों की रंगारंग प्रस्तुतियों और प्रमुख अतिथियों की मौजूदगी ने खास बना दिया। समारोह में मुख्य अतिथि जनरल वेद प्रकाश मलिक, पूर्व थल सेना प्रमुख ने अपने संबोधन में छात्रों को अनुशासन देशभक्ति और मजबूत चरित्र अपनाने की सलाह दी। उनके साथ उनकी पत्नी डॉ. रंजना मलिक भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि सृष्टि गुप्ता पुलिस उपायुक्त पंचकूला रहीं।