पिंजौर। बिटना रोड पिंजौर में एक घर से युवती सूट सिलवाने की बात कहकर निकली लेकिन वापस घर नहीं पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी 19 वर्षीय पोती मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे सूट सिलवाने की बात कह कर घर से निकली थी। वह शाम तक वापस घर नहीं पहुंची। आसपास तलाश करने पर कोई जानकारी नहीं मिली तो पुलिस को शिकायत दी। संवाद