5-6 सितंबर को सालासर धाम, 12 को नैना देवी, 19 को हरिद्वार और 26 को रेणुका जी जाएंगे वरिष्ठ नागरिक
संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीमंदिर। वरिष्ठ नागरिकों को धार्मिक स्थलों के दर्शन कराने के लिए अमरावती एजुकेशनल सोसायटी की ओर से संचालित निशुल्क एसी बस सेवा का सितंबर का यात्रा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इसके तहत बुजुर्गों को महीने में चार धार्मिक यात्राओं पर ले जाया जाएगा। यात्राओं के लिए सीटें पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर उपलब्ध होंगी।
कार्यक्रम के अनुसार 5 और 6 सितंबर को सालासर धाम की यात्रा होगी। इस दौरान पंचकूला भवन, सालासर में रात्रि ठहराव रहेगा। इसके बाद 12 सितंबर को नैना देवी, 19 सितंबर को हरिद्वार और 26 सितंबर को रेणुका जी की यात्रा कराई जाएगी। ये तीनों यात्राएं एक दिवसीय होंगी। बस माता मनसा देवी गौधाम, पंचकूला से रवाना होकर वापस वहीं पहुंचेगी।
पिता की स्मृति में शुरू की थी सेवा
वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह निशुल्क एसी बस सेवा पूर्व मेयर कुलभूषण गोयल ने अपने पिता की स्मृति में शुरू की थी। पिछले कई वर्षों से जारी इस सेवा के तहत बुजुर्गों को विभिन्न धार्मिक और तीर्थ स्थलों के दर्शन करवाए जा रहे हैं। निशुल्क एसी बस सुविधा के कारण वरिष्ठ नागरिकों में इस सेवा को लेकर खासा उत्साह रहता है। इच्छुक वरिष्ठ नागरिक एएनए ग्रुप, एससीओ-10-11, सेक्टर-2, पंचकूला कार्यालय में बुकिंग करवा सकते हैं। जानकारी के लिए 92161 15297 और 89013 37344 पर संपर्क किया जा सकता है।
सितंबर का यात्रा कार्यक्रम
5-6 सितंबर : सालासर धाम, रात्रि ठहराव
12 सितंबर : नैना देवी
19 सितंबर : हरिद्वार
26 सितंबर : रेणुका जी
यहां होगी बुकिंग