फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: गांधी चौक के पास बर्तनों की दुकान की ऊपरी मंजिल में लगी आग, सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

कालका। गांधी चौक के पास स्थित बर्तनों की एक दुकान की ऊपरी मंजिल में सोमवार सुबह आग लग गई। आग लगने से वहां रखा बर्तनों सहित अन्य सामान जल गया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

दुकान संचालक अमित ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति का फोन आया। उसने दुकान से धुआं उठता दिखाई देने की जानकारी दी। इसके बाद वह तुरंत मौके पर पहुंचे तो दुकान की ऊपरी मंजिल में आग लगी हुई थी। उन्होंने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमित के अनुसार, दुकान में बर्तनों सहित अन्य सामान रखा हुआ था। दिवाली नजदीक होने के कारण दुकान में अतिरिक्त सामान भी रखा गया था। आग की वजह से काफी सामान जल गया है। हालांकि, अभी तक हुए नुकसान का आकलन नहीं हो पाया है। फिलहाल आग लगने के कारण और कुल नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें