चिट्टे के आदी हैं पति-पत्नी
गांव अकबरपुर खुडाल के संदीप सिंह और गुरमन कौर चिट्टे के आदी हैं। दंपती ने बताया कि उन्हें रतिया के किसी व्यक्ति ने बच्चे को पांच लाख रुपये में बेचने का ऑफर दिया था। दोनों बुढलाडा के एक कबाड़ी के पास आते-जाते थे, जिसने उनकी हालत देखकर बच्चा खरीदने की पेशकश की। दोनों ने नशे की लत को पूरा करने के लिए बच्चे को एक लाख 80 हजार रुपये में बेच दिया।
यह भी पढ़ें: पूर्व DGP मुस्तफा के बेटे की डेथ मिस्ट्री: अब उठा ये नया सवाल... अकील के दोस्त पर हुआ बड़ा खुलासा; फोटो वायरल
राज्यस्तरीय पहलवान रही है गुरमन कौर
राज्यस्तरीय पहलवान रह चुकी गुरमन कौर ने कहा कि उन्हें अपनी गलती का अहसास हो गया है, अब वो बच्चा वापस चाहती हैं। उन्होंने कहा कि बच्चे के बदले उन्होंने जो पैसे लिए हैं वो वापस कर देंगी।
डीएसपी बोले-जांच जारी है
वहीं बच्चे को गोद लेने का दावा करने वाले दंपती संजू व आरती ने कहा कि उन्होंने बच्चे को पूरी कानूनी प्रक्रिया के बाद लिया है, अब वो इसे वापस नहीं करेंगे। डीएसपी सिकंदर सिंह चीमा ने बताया कि पुलिस को बच्चा वापस दिलाने की एक अर्जी मिली है जिसपर कार्रवाई जारी है। जांच के बाद ही इस मामले में कुछ कहा जा सकता है।