फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग लड़की की शादी करवाई, लड़के व ग्रंथी पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। शहर के एक छात्र को नाबालिग लड़की के साथ शादी के बाद कोर्ट में प्रोटेक्शन के लिए जाना महंगा पड़ गया। सिविल लाइन पुलिस ने इस लड़के और लड़की की शादी का सर्टिफिकेट जारी करने वाले ग्रंथी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया। इस मामले में पुलिस ने पुतलीघर स्थित आजाद नगर के एक गुरुद्वारा के ग्रंथी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि नाबालिग लड़की के साथ शादी करने वाला युवक अपने घर से फरार बताया जा रहा है।
विज्ञापन

मामले के जांच अधिकारी एएसआई राजेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार ही उन्हें अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (एएसजे) दलजीत सिंह रल्हन ने उन्हें इस मामले में कार्रवाई करने को कहा था। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले लाहौरी गेट स्थित वरियाम सिंह कालोनी के प्रथम सभरवाल नामक युवक ने कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश) की एक नाबालिग लड़की के साथ आजाद नगर स्थित गुरुद्वारा करतार सत्संग में शादी करवाई। इसमें ग्रंथी जसपाल सिंह ने जोड़े का मैरिज सर्टिफिकेट जारी किया था। शादी के बाद इस युवक ने अदालत में पेश होकर प्रोटेक्शन दिए जाने का आवेदन दिया।
न्यायाधीश ने जब दस्तावेजों को पढ़ा तो पाया कि लड़की पंजाब से बाहर की रहने वाली है और उसकी उम्र भी कम है। इसे देखते हुए न्यायाधीश ने मामला सिविल लाइन पुलिस के पास भेज दिया, जिसमें पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक और नाबालिग लड़की का मैरिज सर्टिफिकेट जारी करने वाले ग्रंथी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। जांच अधिकारी ने बताया कि ग्रंथी को तो गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि युवक अपने घर से फरार हो है, जिसे गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें