फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: रामगढ़ में आधार संबंधी त्रुटियां ठीक करवाने के लिए शिविर लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रामगढ़। कस्बा रामगढ़ में डाकघर के पास आधार कार्ड से संबंधित त्रुटियों को ठीक करवाने के लिए शिविर लगाया गया। इसमें करीब डेढ़ सौ लोगों ने अपने आधार कार्ड से जुड़े कार्य करवाए। शिविर लगने से स्थानीय लोगों को राहत मिली और अब उन्हें आधार संबंधी कार्यों के लिए पंचकूला के चक्कर नहीं लगाने पड़ेगें। समाजसेवी होशियार सिंह गुज्जर ने बताया कि रामगढ़ और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को आधार कार्ड में नाम, पता और अन्य जानकारियों में सुधार करवाने के लिए पंचकूला जाना पड़ता था। इससे लोगों का समय और पैसा दोनों खर्च होते थे। लोगों की परेशानी को देखते हुए रामगढ़ में यह शिविर लगाया गया, ताकि उन्हें अपने कस्बे में ही आधार संबंधी सुविधाएं मिल सकें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शिविर में करीब 150 लोगों ने आधार से जुड़े कार्य करवाए। इस तरह की सुविधा मिलने से स्थानीय निवासियों को काफी लाभ हुआ है। उन्होंने लोगों की सुविधा के लिए भविष्य में भी ऐसे शिविर लगाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें