फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सिविल अस्पताल के आयुष विंग में शिविर लगा हड्डियों की जांच कराई

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सिविल अस्पताल पंचकूला के आयुष विंग में शनिवार को हड्डियों की स्वास्थ्य जांच के लिए बोन मिनरल डेंसिटी (बीएमडी) कैंप आयोजित किया गया। यह शिविर जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. दलीप मिश्रा के मार्गदर्शन में लगाया गया। अस्पताल के स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी जांच करवाई। इस कैंप में 117 कर्मचारियों की जांच की गई।
विज्ञापन

डॉ मीनाक्षी ने बताया की आयुष विंग द्वारा ऐसे शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जा रहे हैं ताकि अधिक से अधिक लोग आयुष सुविधाओं और आयुर्वेदिक स्वास्थ्य उपायों से जुड़ सकें। उनका कहना है कि समय रहते हड्डियों की जांच कराने से हड्डियों की मजबूती और कमजोरी का पता लगाया जा सकता है। संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और आयुर्वेदिक औषधियों के माध्यम से हड्डियों और जोड़ों के रोगों से बचाव किया जा सकता है।
इस शिविर में आयुष विभाग की विशेषज्ञ टीम ने रोगियों की जांच की। इस अवसर डॉ. मीनाक्षी शर्मा एमडी आयुर्वेद और डॉ. यामिनी गुप्ता पंचकर्म विशेषज्ञ द्वारा उपस्थित कर्मचारियों को हड्डियों के स्वास्थ्य, सावधानियों और जरूरत पड़ने पर उपचार के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें