फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: ट्रेडिंग के जाल में कारोबारी को फंसाया, आठ लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। ट्रेडिंग के नाम पर इंडस्ट्रियल एरिया फेस-2 के एक कारोबारी से आठ लाख रुपये की ठगी हुई है। पीड़ित ने साइबर क्राइम सेक्टर-20 थाना में शिकायत दी। पुलिस ने अज्ञात ठगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित संदीप ग्रोवर ने बताया कि वह अप्रैल 2024 से परिवार के साथ यहां रह रहे हैं। स्टफ केयर फार्मा के नाम से ऑफिस चलाते हैं। 7 मार्च 2025 को उनके फेसबुक एप पर ट्रेडिंग का एक विज्ञापन आया। विज्ञापन पर क्लिक करते ही वह व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ गए। इसमें ग्रुप एडमिन के नंबर भी थे। इसके बाद 18 मार्च को उन्होंने एक और विज्ञापन मिला और लिंक पर क्लिक करने पर उन्हें दूसरे व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ दिया गया।


दोनों ग्रुप के एडमिन ने उन्हें विभिन्न बैंक खातों में रकम ट्रांसफर करने के लिए कहा। शिकायतकर्ता ने 24 और 25 मार्च को अपने खाते से 7 ट्रांजेक्शन कर आठ लाख की राशि ठगों के खाते में जमा कर दी। कुल मिलाकर पीड़ित ने दोनों ग्रुप में 8 लाख रुपये निवेश किए। 28 मार्च को जब उन्होंने पैसे निकालने का प्रयास किया तो बताया गया कि उनके खाते में 5.27 लाख रुपये फ्रीज हो गए हैं। इसके बाद उन्हें फिर से पैसे डालने का फोन आया, तब उन्हें ठगी का अहसास हुआ और उन्होंने साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। साइबर थाना पुलिस ने मामले की जांच के बाद धारा 316 (2), 318 (4), 61 (2) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें