फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: बैंक कर्मचारी से शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 10.81 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर अपराधियों ने भरोसा जीतकर कराया मार्जिन ट्रेडिंग अकाउंट, पीड़ित ने दर्ज करवाई शिकायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। पिंजौर के एक बैंक कर्मचारी को साइबर ठगों ने शेयर बाजार में ऊंचे मुनाफे का लालच देकर 10.81 लाख रुपये की ठगी का शिकार बना लिया। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित पिंजौर स्थित बैंक में क्लर्क है। नवंबर में ब्रेन हेमरेज के बाद अस्पताल से छुट्टी मिलने के अगले दिन 14 नवंबर को अज्ञात नंबर से कॉल आया। फोन करने वाले ने खुद को सचिन बताया और शेयर ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भरोसा जीतने के लिए आरोपियों ने पहले कुछ छोटे ट्रेड कराए जिनमें पीड़ित को लाभ हुआ। इसके बाद उसे ब्रोकर और एडवाइजर के नाम पर अन्य लोगों से मिलवाया गया। आरोपी ने पीड़ित की पत्नी के नाम फर्जी मार्जिन ट्रेडिंग अकाउंट खुलवाया और बार-बार पैसे जमा कराने के बाद 10.81 लाख रुपये हड़प लिए। जब पीड़ित ने पैसा मांगा, तो आरोपियों ने फर्जी स्क्रीनशॉट भेजकर नुकसान होने का झांसा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें