फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सो रही 60 वर्षीय महिला को सांप ने डसा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जालंधर। कस्बा फिल्लौर के गांव सैफाबाद में 60 वर्षीय महिला की सर्पदंश से मौत हो गई। मृतका की पहचान सैफाबाद निवासी मीना देवी के रूप में हुई है। मीना देवी अपने घर में सो रही थी। इसी दौरान उन्हें सांप ने डस लिया।
विज्ञापन

मीना के बेटी जानकी ने बताया कि मां की हालत बिगड़ती देख उन्हें सिविल अस्पताल फिल्लौर ले जाया गया। डॉक्टरों ने गंभीर हालत के चलते उन्हें जालंधर सिविल अस्पताल रेफर कर दिया लेकिन वे उन्हें निजी अस्पताल में ले गए। वहां से फिर सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सिविल अस्पताल के डॉ. नीरज सोढ़ी ने बताया कि जब महिला को अस्पताल लाया गया, तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें