फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: बरवाला में विजयदशमी पर आज 55 फीट ऊंचे रावण के पुतले का होगा दहन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला। बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश देने वाले विजयदशमी पर्व पर मंगलवार को बरवाला में दशहरा मेला आयोजित किया जाएगा। रामलीला ट्रस्ट ने मेले की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

ट्रस्ट के प्रधान रोहतास राणा और उप प्रधान रजनीश शर्मा ने बताया कि दोपहर दो बजे रामलीला ग्राउंड से शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें भगवान राम, लक्ष्मण, हनुमान, रावण, कुंभकरण, मेघनाथ, शिव-पार्वती और राधा-कृष्ण की झांकियां शामिल होंगी। शोभायात्रा बरवाला बस स्टैंड सहित विभिन्न मार्गों से होते हुए शाम करीब पांच बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में पहुंचेगी।
यहां राम और रावण की सेनाओं के बीच युद्ध का मंचन होगा। इसके बाद रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों का दहन किया जाएगा। मेले को लेकर क्षेत्रवासियों में उत्साह है। बरवाला पुलिस चौकी प्रभारी गुरपाल सिंह ने बताया कि सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस मुस्तैद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें