फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुडा ने सेक्टरों से झुग्गियां हटाईं

Fri, 04 May 2012 12:00 PM IST
Panchkula
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। हरियाणा अरबन डेवलेपमेंट अथॉरिटी (हुडा) ने वीरवार को आपरेशन क्लीन चलाया। डिवाइडिंग रोड और सड़क किनारे खड़ी करीब 20 रेहड़ियों के चालान काटे।
विज्ञापन

इसके अलावा सेक्टर 14, 10, 9 और आठ में बनी झुग्गियों को
साफ किया।
हुडा का यह अभियान पहले चरण में सुबह दस से दो बजे तक चला। उसके बाद शाम पांच बजे से शुरू हुआ। अभियान के दौरान हुडा के आला अधिकारी भी मौजूद रहे।
हुडा के अतिक्रमण विंग के एसडीओ एमपी शर्मा ने बताया कि यह अभियान पूरे एक महीने चलेगा। इस दौरान शहर में अवैध रूप से बसी झुग्गियों को साफ कर दिया जाएगा। इसके अलावा सेक्टरों से रेहड़ियां भी हटेंगी। उन्होंने बताया कि सबसे पहले सेक्टर 14 में बसी करीब 20 झुग्गियों को हटाया गया। उसके बाद आठ और नौ में बसी 20-20 झुग्गियों को हटाया। इसके अलावा झुग्गीवासियों को चेतावनी दी गई कि यदि दोबारा झुग्गी बनाई तो कानूनी कार्रवाई होगी। उसके बाद सात, आठ और नौ की डिवाइडिंग रोड पर खड़ी करीब 20 रेहड़ियों के चालान काटे गए। कई का सामान जब्त किया गया। इसके अलावा उन्हें चेतावनी भी दे दी गई। सुपरिंटेंडेंट गुरनाम सिंह ने बताया कि अभियान में सदस्यों की संख्या बढ़ाई जा रही है। यह अभियान अब सुबह और शाम दोनों समय चलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें