फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘शनिश्चर बाबा’ से चोरी की सात बाइक पकड़ीं

Fri, 04 May 2012 12:00 PM IST
Panchkula
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। पूजा-पाठ की आड़ में बाइक उठाने वाले एक ‘शनिश्चर बाबा’ को डिटेक्टिव स्टाफ ने दबोच लिया है। पूछताछ में बाबा ने डेढ़ दर्जन बाइक चुराने का खुलासा किया है। पुलिस ने छापेमारी कर सात बाइक को बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस का दावा है कि जल्द ही गिरोह के बाकी सदस्यों को काबू कर चोरी की अन्य बाइकें बरामद कर ली जाएंगी। बाबा का असली नाम बबलू है। हर शनिवार को वह बाबा का भेष धरकर शनि बाबा की महिमा का गुणगान करता था और भक्तों को आशीर्वाद देता। बबलू को दोपहिया वाहन चोरी के आरोप में डिटेक्टिव स्टाफ ने सेक्टर-20 के आशियाना फ्लैट से काबू किया।
जिले में पिछले दो माह से लगातार दोपहिया वाहन चोरी के बढ़ते मामलों पर डिटेक्टिव स्टाफ ने अपनी नजरें गड़ा रखी थीं। डिटेक्टिव स्टाफ के इंस्पेक्टर की अगुवाई में सब इंस्पेक्टर, एएसआई समेत अन्य मुलाजिमों ने अपने मजबूत नेटवर्क से सहारे आरोपियों की तलाश तेज कर दी। इस पर एएसआई सुरेंद्र सिंह ने कांस्टेबल राजेश, कांस्टेबल ओमवीर समेत अन्य के साथ चोरी के आरोप में सेक्टर-20 के आशियाना फ्लैट से काबू किया। आरोपी को 30 अप्रैल को जिला अदालत में पेश किया गया, जहां से आरोपी को चार दिन के रिमांड पर भेज दिया गया। आरोपी से पूछताछ में सात दोपहिया वाहन बरामद हुए हैं। इनमें कुछ वाहन मोहाली के हैं।
विज्ञापन

डिटेक्टिव स्टाफ के इंस्पेक्टर के अनुसार आरोपी वारदात को अंजाम अपने दूसरे साथी के साथ मिलकर करता था। दूसरे साथी के खिलाफ अंबाला और जगाधरी में चोरी समेत अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं। डिटेक्टिव स्टाफ की टीम आरोपी की तलाश में करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, शाहबाद समेत हरियाणा के अन्य जिलों में कर रही है। बबलू का साथी ही चोरी का मास्टरमाइंड है। बबलू को चोरी के धंधे में आए महीने भर ही बीते हैं। इसके अलावा आरोपी से पूछताछ में सामने आया है कि वारदात के लिए युवक हर शनिवार को बाबा बनकर रेकी किया करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें