पंचकूला। डिटेक्टिव स्टाफ ने दोपहिया वाहन चोरी के गिरोह का जल्द पर्दाफाश करने का दावा किया है। सेक्टर-14 और 20 थाना क्षेत्र से तीन दोपहिया वाहन चोरी करने आरोपी ने डिटेक्टिव स्टाफ के समक्ष अहम खुलासे किए हैं। आरोपी को मंगलवार जिला अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे चार दिन का रिमांड पर डिटेक्टिव स्टाफ के हवाले कर दिया। आरोपी के कब्जे से एक एक्टिवा और दो मोटरसाइकिल बरामद हुई हैं।
सेक्टर-14 थाना क्षेत्र से 8 अप्रैल 2012 को एक्टिवा और सेक्टर-20 थाना क्षेत्र से 27 अप्रैल 2012 को स्टैनर और 30 अप्रैल 2012 को पल्सर मोटरसाइकिल चोरी हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन की। डिटेक्टिव स्टाफ के एएसआई सुरेंद्र पाल ने अपने साथियों संग एक्टिवा चोरी के आरोप में सेक्टर-20 के आशियाना फ्लैट निवासी बबलू को काबू किया। आरोपी से पूछताछ में पल्सर और स्टैनर चोरी की वारदातों का खुलासा हुआ। डिटेक्टिव स्टाफ के इंस्पेक्टर के अनुसार आरोपी से कई बडे़ खुलासों की उम्मीद है। जल्द ही गिरोह का पर्दाफाश हो जाएगा।