फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 मिनट की आंधी के बाद ब्लैक आउट

Mon, 16 Sep 2013 05:38 AM IST
Panchkula
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। शहर में रविवार देर शाम आई आंधी के बाद लगभग पूरे शहर में ब्लैक आउट हो गया। शाम करीब सवा सात बजे बिजली गुल हुई, जो रात 10.30 बजे तक बहाल नहीं हो सकी।
विज्ञापन

शाम करीब 7.15 बजे आई 15 मिनट की आंधी से कई सेक्टरों सहित मुख्य मार्गों पर भी दर्जनों पेड़ जड़ से उखड़ गए। सड़कों पर टूटी टहनियां इधर-उधर बिखर गई, जिससे वाहन चालकों को भी काफी दिक्कतें पेश आईं। धूल भरी आंधी के बाद बादल भी दिखे, लेकिन बारिश नहीं हुई। पॉश सेक्टर हो या स्लम एरिया...। बत्ती गुल होेने के बाद हर जगह लोग सड़कों पर घूमते नजर आए, लेकिन आंधी के कारण यहां घूमना भी खतरे से खाली नहीं था। धीरे-धीरे लोग घरों में चले गए।

चटकते गए खिड़कियों के शीशे
आंधी इतनी तेज थी कि लोग जब तक संभलते और घरों के दरवाजे, खिड़कियां बंद करते, उससे पहले ही कई खिड़कियों के शीशे टकराकर चटक गए। इस वजह से घरों के आसपास भी लोग महफूज नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहमे नजर आए वाहन चालक
तेज आंधी में फंसे कार चालक भी रास्ते में पेड़ों के गिरने के डर से सहमे हुए थे। टू व्हीलर चालकों के लिए तो चलना भी मुश्किल था।

यहां गिरे पेड़ और टहनियां
- सेक्टर-6 मंडी भवन के पास बिजली के तार और पेड़ गिर गए।
- सेक्टर-11 में पेड़ की टहनियां टूटने से कार क्षतिग्रस्त होने से बची।
- सेक्टर-11/ 14 की डिवाइडिंग रोेड पर भी पेड़ गिरे
- सेक्टर-15 और इंडस्ट्रियल एरिया में भी पेड़ों की टहनियां टूटीं।
- सेक्टर-4, 14, 12 सहित हाईवे के इर्द-गिर्द भी वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें