रायपुररानी (पंचकूला)। सरको ग्लोबल सर्विसेज ने ई-मैक्स इंस्टीट्यूशन में एक ज्वाइंट प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया। इस दौरान कंपनी के सहायक प्रबंधक (एचआर) अरुण चोपड़ा, सहायक प्रबंधक लर्निंग एवं डेवलपमेंट पर्ल जसपाल, टीम लीडर किशोर कुमार ने बीटेक, एमबीए और बीबीए के 10 विद्यार्थियों का चयन किया। उन्हें कस्टमर प्रोसेस एसोसिएट के पद पर 1.20 लाख (प्रोबेशन कार्यकाल) और प्रोबेशन कार्यकाल के बाद 2.40 लाख के पैकेज पर मोहाली और गुड़गांव के लिए चयनित किया गया।
इस ड्राइव में ई-मैक्स के विद्यार्थियों के अलावा मुलावा विश्वविद्यालय, लवली प्रोफेशनल, गुरुनानक इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेकभनोलॉजी से करीब 76 विद्यार्थियों ने भाग लिया। अधिकारियों ने प्री-प्लेसमेंट पर चर्चा करते हुए प्लेसमेंट ड्राइव की शुरुआत की। इसके बाद तकनीकी एवं व्यक्तिगत साक्षात्कार के आधार पर होनहारों का चयन किया गया।
इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन पीआर बंसल ने कंपनी के अधिकारियों का कालेज आगमन पर आभार जताया और चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी।