फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिफ्ट देकर गायब किए बुजुर्ग के कंगन

Fri, 22 Mar 2013 05:32 AM IST
Panchkula
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। शहर में हर तरफ अपराधियों का खौफ है। स्नैचरों का आतंक थमा नहीं कि महिला गैंग सक्रिय हो गई। इन्हीं कार सवार महिलाओं ने एमडीसी स्वास्तिक विहार के नजदीक एक बुजुर्ग महिला को लिफ्ट देकर सोने के दो कंगन गायब कर दिए। पीड़ित बुजुर्ग को अपने साथ हुई इस वारदात का घर पहुंचने के एक घंटे बाद पता चला। पुलिस ने उनकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आशंका जताई कि इस वारदात में सैंसी गैंग का हाथ है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, 70 वर्षीय बुजुर्ग जीवनलता एमडीसी सेक्टर-5 की एक ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी में रहती हैं। वीरवार को वह स्वास्तिक विहार की मार्केट में सब्जी खरीद रही थीं। इसी दौरान एक सफेद रंग की कार उनके पास आकर रुकी। उसमें से तीन महिलाएं उतरकर सब्जी खरीदने लगीं और जीवन लता से बातचीत करने लगीं। जीवनलता जब सब्जी लेकर जाने लगीं तो एक महिला ने अपनी कार में लिफ्ट देने की बात कही। उन्होंने इनकार किया, लेकिन महिलाओं ने जिद कर उन्हें अपनी कार में बैठा लिया। जीवन लता के बताए पते पर महिलाओं ने उन्हें छोड़ दिया, लेकिन घर पहुंचने पर पता चला कि उनके हाथों के दो कंगन गायब हैं। उन्होंने घर पर आपबीती बताई। उसके बाद पुलिस में मामला दर्ज कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें