फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा टला, फाटक के पास आकर रुकी ट्रेन

Fri, 18 Jan 2013 05:31 AM IST
Panchkula
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-19 रेलवे फाटक के पास हादसा होने से बच गया। वीरवार दोपहर करीब डेढ़ बजे एक एक्सप्रेस ट्रेन चंडीगढ़ की ओर से आ रही थी। इस दौरान लोगों ने देखा कि गेटमैन ने रेलवे फाटक नहीं बंद किया। कुछ लोगों ने ट्रेन देखकर आने-जाने वाले लोगों को रोक लिया। हालंाकि ट्रेन की स्पीड ज्यादा नहीं थी। ट्रेन के ड्राइवर ने हालात देखकर ट्रेन को रोक लिया। ड्राइवर ने नीचे उतरकर देखा तो गेटमैन नहीं था। कुछ देर बाद वह आया तो उसने बताया कि उसके वॉकी-टॉकी पर कोई मैसेज नहीं आया। ड्राइवर ने इसकी शिकायत रेलवे के उच्च अधिकारियों को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें