फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्योति हत्याकांड : डीजीपी आवास के सामने प्रदर्शन

Mon, 07 Jan 2013 05:30 AM IST
Panchkula
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। ज्योति हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर ह्यूमन राइट्स प्रोटेक्शन ग्रुप के 50 सदस्यों ने सेक्टर दो की मार्केट से लेकर डीजीपी निवास तक कैंडल मार्च निकालकर रोष प्रदर्शन किया। डीजीपी एसएन वशिष्ठ के घर पर मौजूद न होने पर एसीपी विरेन्द्र सांगवान से मौका संभाला। संस्था के चेयरमैन प्रभलोच सिंह ने कहा कि ज्योति हत्याकांड में आरोपी राजनीतिक हैं, इसीलिए पुलिस उसकी गिरफ्तारी नहीं कर रही। एसीपी वीरेंद्र सांगवान ने आश्वासन दिया कि आरोपियों को जल्द से जल्द से गिरफ्तार किया जाएगा। इससे पहले डीजीपी आवास पर प्रदर्शन को लेकर पुलिस पहले से ही चौकन्ना थी। जगह-जगह बेरिकेड लगाए गए थे। प्रदर्शन के दौरान संस्था और पुलिस अधिकारियों से कुछ बहस भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें