फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हाइट हाउस पिंजौर में 9वां शिविर : 1200 लोगों ने लगवाया टीका

विज्ञापन
टीकाकरण के बाद मौजूद लोग। - फोटो : PKL OFFICE
विज्ञापन
पिंजौर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर व्हाइट हाउस में 9वें कोरोना टीकाकरण शिविर में 1200 लोगों को टीका लगाया गया। इसका आयोजन व्हाइट हाउस के एमडी व समाजसेवी संतराम शर्मा ने अर्बन पॉलीक्लीनिक पिंजौर के सहयोग से किया।
विज्ञापन

मेडिकल ऑफिसर डॉ. राजीव भारद्वाज ने बताया कि शिविर के सफल आयोजन में समाजसेवी संतराम शर्मा का अहम योगदान रहा। उन्होंने शिविर में खानपान की सुविधाओं सहित मौके पर लोगों की जरूरतों का ध्यान रखा। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी 8 शिविरों में करीब 2300 से ज्यादा लोग टीका लगवा चुके हैं। इस अवसर पर संतराम शर्मा ने बताया कि उनकी कोशिश है कि पिंजौर, कालका शहर सहित आसपास के क्षेत्र के हर व्यक्ति का कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण हो ताकि इस महामारी से लोगों का बचाव हो सके। वहीं, दूसरी ओर उन्होंने बचे हुए लोगों से टीका लगवाने की भी अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें