फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला में कोरोना के 95 नए मरीज सामने आए

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जिले में मंगलवार को कोरोना के 95 नए मामले सामने आए हैं। इसमें पंचकूला के 74 मरीज हैं, जबकि 21 मरीज बाहरी जिलों और प्रदेशों के हैं। जिले में अब 325 सक्रिय मामले हैं। 16 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। सीएमओ मुक्ता कुमार ने बताया कि 325 मरीज अपने घर पर ही स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में 16 मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन

कोरोना मरीज मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से मंगलवार को 893 सैंपल एकत्रित कर जांच के लिए लैब भेजे हैं। इसकी रिपोर्ट बुधवार को आएगी। कोरोना से लड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लगातार टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही टीका लगवाने के लिए लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. राजीव नरवाल ने बताया कि अब तक जिले में 47437 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।
इनमें से 46694 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। 418 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक स्वास्थ्य विभाग ने 653342 लोगों के सैंपल जांचे हैं। सीएमओ मुक्ता कुमार ने लोगों से अपील कर कहा है कि कोरोना से बचाव के सभी जरूरी नियमों का लोग पालन करें। अगर किसी को खांसी, जुकाम हो तो लोग अस्पताल के कोविड वार्ड में जाकर कोरोना टेस्ट करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें