पंचकूला। जिले में कारोना के केस फिर से बढ़ने लगे हैं। वीरवार को कोरोना के 94 नए केस सामने आए हैं। इसकी पुष्टि पंचकूला की सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने की है। उन्होंने लोगों से अपील करते कहा कि बिना मास्क लगाए घरों से बाहर नहीं निकलें। कोरोना से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। वीरवार को संक्रमितों में 72 केस पंचकूला के हैं जबकि 22 केस बाहरी जिलों और राज्यों के हैं।
पंचकूला की सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि अभयपुर, चंडी मंदिर, सेक्टर-12, सेक्टर-21, सेक्टर-10, श्यामरा, टिपरा, नाडा साहिब से एक-एक केस सामने आया है। वहीं हरिपुर, पिंजौर, सेक्टर-11, 17,19, 7 से दो-दो केस सामने आए हैं। वहीं सेक्टर-15, 2, 4, 6, 8, 9, से तीन-तीन केस सामने आए हैं। एमडीसी-4, माजरा मेलन से चार-चार केस सामने आए हैं। वहीं एमडीसी-5, कालका, सेकटर-12ए, 16, 20, पांच-पांच लोग संक्रमित मिले हैं। पंचकूला में अब तक कुल 98393 लोगों के कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं। इनमें 10207 लोग पॉजिटिव मिले हैं। इनमें पंचकूला के 7783 मरीज हैं। इसमें से 7154 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा सामने आए सभी कोरोना संक्रमित मरीजों को आइसोलेट किया जा रहा है। लक्षण रहित कोरोना संक्रमित मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा जा रहा है, जबकि लक्षण वाले कोरोना संक्रमित मरीजों को पंचकूला के विभिन्न अस्पतालों के आइसोलेशन वार्ड और कोविड केयर सेंटरों में भर्ती किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम सभी मरीजों पर निगरानी रखे हुए है। इन सभी कोरोना संक्रमित मरीजों के परिजनों को भी आइसोलेट करने की प्रक्रिया में स्वास्थ्य विभाग जुट गया है। साथ ही सभी कोरोना संक्रमित मरीजो के संपर्क में आए लोगों की लिस्ट बनाने व ट्रेस करने में जुट गया है। ताकि उन्हें भी क्वारंटीन किया जा सके व उनके सैंपल कोरोना टेस्ट के लिए भेजे जा सकें।