फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यारेवाला के पास ओवरलोड टिप्पर की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुररानी। चंडीगढ़-देहरादून वाया रायपुररानी रोड पर गांव प्यारेवाला के पास एक हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा ओवरलोड टिप्पर के कारण हुआ है। देहरादून की ओर से आती हुई एक कार जैसे ही गांव प्यारेवाला के नजदीक पहुंची तो कार के पीछे से आ रहे एक टिप्पर ने टक्कर मार दी। कार के आगे बस होने की वजह से कार, बस और टिप्पर के बीच फंस कर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद राहगीरों की मदद से कार में फंसे हुए देहरादून वासी कुंदन व अन्य को बाहर निकाल कर अस्पताल भेजा गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। क्षेत्र में ओवरलोडिंग लगातार बढ़ रही है। कुछ दिन पूर्व पुलिस और एडीसी ने संयुक्त जांच में 5 ओवरलोड टिप्पर पकड़े थे। लेकिन बावजूद इसके लगातार क्षेत्र में ओवरलोड वाहन दौड़ रहे हैं। जिनके कारण लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें