नैचुरोपैथी डिप्लोमा में प्रवेश की अंतिम तिथि 20 मार्च
चंडीगढ़। सेक्टर-16 स्थित गांधी स्मारक भवन में प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग के डिप्लोमा में प्रवेश करने की अंतिम तारीख 20 मार्च है। गांधी स्मारक भवन के डायरेक्टर डा. देवराज त्यागी ने बताया कि यह डिप्लोमा तीन साल का है। फार्म व प्रोस्पेक्टस गांधी स्मारक भवन से प्राप्त किए जा सकते हैं। काफी समय से चिकित्सा के क्षेत्र में एलोपैथी का प्रयोग हो रहा है, लेकिन इसके साइड इफेक्ट और बढ़ती हुई कीमतों के कारण लोगों का रुझान अब आयुर्वेदिक व प्राकृतिक चिकित्सा की ओर बढ़ रहा है। प्राकृतिक चिकित्सक बनने के इच्छुक युवाओं के लिए प्राकृतिक चिकित्सा में कैरियर की अच्छी संभावनाएं हैं। प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में कैरियर बनाने के लिए मुख्य रूप से डिप्लोमा इन नैचुरोपैथी एंड योग थैरेपी का कोर्स उपलब्ध है। गांधी नेशनल एकेडमी आफ नैचुरोपैथी, राजघाट नई दिल्ली से यह कोर्स संचालित किया जाता है।