फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत आस्ट्रेलिया

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मोहाली में 10 मार्च को चौथा वनडे
विज्ञापन


ऑनलाइन टिकट मिलनी शुरू, 4 मार्च से पीसीए काउंटर और आईसीआईसीआई बैंक में भी मिलेंगी

कॉसर
- 250 से लेकर 3500 रुपये तक के मिलेंगे टिकट
- स्पेशल बच्चों के लिए 50 रुपये की टिकट


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच वनडे सीरीज का चौथा मुकाबला आईएस बिंद्रा स्टेडियम मोहाली में 10 मार्च को खेला जाएगा। इसको लेकर बुधवार को स्टेडियम में पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) की बैठक हुई, जिसमें मैच की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। पीसीए मानद सचिव आरपी सिंगला की अध्यक्षता में हुई बैठक में एसएसपी मोहाली एचएस भुल्लर के अलावा आला अधिकारी भी शामिल हुए। मैच की तैयारियाें के अलावा भारत और ऑस्ट्रेलिया के आने जाने के रूट, होटल में रहने की सुरक्षा पर बातचीत हुई। इस मौके पर आरपी सिंगला ने बताया कि मैच के लिए ऑनलाइन टिकट की ब्रिकी शुरू हो चुकी है। इसके अलावा पीसीए के टिकट काउंटर और आईसीआईसीआई बैंक की ब्रंाचाें पर टिकट की ब्रिकी 4 मार्च से शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


यह हैं टिकट के दाम
एलीट लॉज 3500 रुपये
इनक्लोजर 5000 रुपये
साउथ पवेलियन 3500 रुपये
नॉर्थ पेविलयन 2000 रुपये
वाईआपी ब्लॉक 1000 रुपये
चेयर ब्लॉक 500 रुपये
स्टूडेंट टिकट 250 रुपये

स्पेशल बच्चों के लिए 50 रुपये की टिकट
पीसीए के मानद सचिव आरपी सिंगला ने बताया कि मैच के स्पेशल बच्चाें के लिए 50 रुपये की टिकट रखी गई हैं, जो चेयर ब्लॉक नंबर- 5 और 6 की रहेगी। बीसीसीआई के निर्देश अनुसार स्टेडियम में कोई भी व्यक्ति अल्कोहल नहीं ले जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें