(सर ट्रैक में फोटो सेव है)
नववर्ष के उपलक्ष्य में गोशाला में फूलों के 10 हजार पौधे बांटे
चंडीगढ़। गौरी शंकर सेवादल की ओर से नववर्ष के उपलक्ष्य में सेक्टर-45 की गोशाला में आए भक्तों को 10 हजार फूलों के नि:शुल्क पौधे बांटे गए। पौधे देने के साथ ही नववर्ष की शुभकामनाएं भी प्रदान की जा रही थीं।
इस अवसर पर भक्तों के लिए गोशाला में लंगर का भी आयोजन हुआ। गौरी शंकर सेवादल के पदाधिकारियों में सुमित शर्मा और विनोद कुमार ने सभी का धन्यवाद किया। संस्था के प्रधान रमेश कुमार निक्कू और वरिष्ठ उपाध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा ने सभी शहरवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं प्रदान की हैं।