फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता की भक्त िमें भी स्टाइल स्टेटमेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
माता की भक्ति में भी ‘स्टाइल स्टेटमेंट’
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। देवी मां की उपासना भी अब ‘स्टाइल’ के साथ होने लगी है। चाहे घर में माता की पूजा हो, नवरात्र समारोह में जाना हो या फिर दुर्गा पूजा में। सभी का ‘स्टाइल स्टेटमेंट’ एकदम अलग-अलग है। नवरात्र के दौरान भक्ति रस से सराबोर ट्राइसिटी की महिलाएं पूजा करते लाल रंग की साड़ी और लाल रंग का काटन सूट ज्यादा पसंद कर रही हैं। इसके साथ ही नवरात्र पूजा में जाने के लिए बनारसी सिल्क और सिल्क के कपड़ों को वह ज्यादा तवज्जों दे रही हैं।

मैं देवी मां की पूजा के दौरान सफेद और लाल रंग की साड़ी पहनना पसंद करती हूं। इसके लिए मैंने नवरात्र के पहले ही तैयारी कर ली थी। मैंने लाल रंग का सूट भी बनवाया है।
विज्ञापन

बीनू बंदलिश, चंडीगढ़ सेक्टर-15

देवी मां की पूजा के दौरान मेरी पसंद पीले और लाल रंग की साड़ी है। मेरा मानना है कि पूजा-पाठ के दौरान हल्के रंग और सूती साड़ी होनी चाहिए। इससे पूजा करने में आसानी होती है। दुर्गा पूजा के दौरान हल्के रंग की सिल्क की साड़ी पहनती हूं।
रीता शर्मा, चंडीगढ़

पूजा के दौरान मेरी पसंद लाल और सफेद मिक्स साड़ी होती है। इसके साथ ही नवरात्र में समारोह के दौरान जाने पर भी हल्के रंगों का प्रयोग करती हूं। यह मुझे मानसिक शांति देती है।
आशिमा, चंडीगढ़

नवरात्र से पहले मेरे पास कई ऐसी ड्रेस आईं जिन्हें खासतौर से नवरात्र पूजा के लिए तैयार करवाया गया था। इन ड्रेसों को तैयार करने के लिए मैंने हल्के रंगों का प्रयोग ज्यादा किया। नवरात्र में समारोह के दौरान सूट का ट्रेंड भी है।
विज्ञापन

इरफान अंसारी, डिजाइनर चंडीगढ़

सफेद और पीला रंग मां सरस्वती का प्रतीक है। उसी तरह से लाल रंग मां शेरावाली का प्रतीक है। पूजन के दौरान सात्विक रंग की साड़ी या सूट पहनने से मन में शांति का भाव और स्थिरता आती है।
डॉ. लाल बहादुर दुबे, पंडित
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें