ब्लड डोनेशन कैंप में 243 लोगों ने किया रक्तदान
पठानकोट। मिशन तंदुरुस्त पंजाब के तहत जिला प्रशासन, रेडक्रॉस सोसाइटी और संस्थाओं ने सैली रोड स्थित गुरकरतार फार्म में मेगा ब्लड डोनेशन कैंप लगाया गया। जिसमें डीसी रामवीर, एडिशनल कमिश्नर जनरल अशोक शर्मा और सहायक कमिश्नर (शिकायतें) अर्शदीप सिंह बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। कैंप में 243 डोनर्स ने रक्तदान किया। डीसी रामवीर ने ब्लड डोनेट करने आए कॉलेज स्टूडेंट्स, सरकारी कर्मचारियों और संस्थाओं के पदाधिकारियों की हौसला अफजाई की। डीसी रामवीर ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा लगातार पांचवें साल इस कैंप को लगाया है। उन्होंने बताया कि कैंप में श्री र्साईं कॉलेज बधानी, सुखजिन्द्रा कॉलेज, अनंत गुरुकुल कॉलेज जुगियाल, आईटीआई ब्वायज और व्यापार मंडल पठानकोट, पठानकोट व्यापार मंडल के अलावा कई समाजसेवी संस्थाओं के पदाधिकारियों ने ब्लड डोनेट कर साबित किया है कि शहर के लोग समाज सेवा में अग्रणी हैं। इस मौके पर रेड क्त्रसॅस सचिव पुरषोत्तम लाल, नरिंद्र काला, एसएमओ डॉ. भूपिंद्र सिंह, स्वतंत्र कुमार, प्रिंसिपल ओम प्रकाश, डॉ. ओपी विग, एपीआरओ राम लुभाया, व्यापार मंडल चेयरमैन भारत महाजन, प्रधान चाचा वेद प्रकाश, मनिन्द्र सिंह, बीआर गुप्ता, डॉ. संजीव सलारिया, अजय कुमार, अनुज शर्मा, एलआर सोढी व अन्य उपस्थित रहे।