पारस, सैम ने जीता गोल्ड
होशियारपुर। सिटी जिम क्लब के दो खिलाड़ियों पारस ने अंडर 65 किलोग्राम भारवर्ग व सैममंयक ने अंडर 70 किलोग्राम दिल्ली में हुए ओपन इंटरनेशनल हेल्थ, स्पोर्ट्स और फिटनेस चैंपियनशिप आर्म रेसलिंग मुकाबले में गोल्ड मेडल हासिल कर होशियारपुर का नाम रोशन किया है। दिल्ली में आयोजित इंटरनेशनल इंटरनेशनल हेल्थ, स्पोर्ट्स और फिटनेस चैंपियनशिप में अलग अलग देशों के 250 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। सिटी जिम क्लब के सीनियर अध्यक्ष अवतार सिंह ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहे। इस अवसर पर अवतार ने कहा कि हमें बहुत खुशी हुई कि दोनों खिलाड़ियों ने सिटी जिम क्लब होशियारपुर का भी नाम रोशन किया है। इस मौके पर शाम शर्मा ने कहा कि इन दोनों का जीत हासिल करना गर्व की बात है। इस मौके पर अमित वासुदेव, संजीव कैंथ, काला, गिरीश अग्रवाल, विक्की मरवाहा, हिमांशु उपस्थित थे।