फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चन्नी - निगम चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
‘हार की बौखलाहट में अकाली कर रहे बहाना’
विज्ञापन

सूबे के तकनीकी शिक्षा मंत्री चन्नी ने किया सुखबीर पर पलटवार
अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला।
सूबे के तकनीकी शिक्षा मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने सुखबीर सिंह बादल के आरोपों पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि पहले लुधियाना नगर निगम में करारी हार की बौखलाहट में शिअद धक्केशाही के आरोप जड़ रहा है, क्योंकि सुखबीर को हार स्वीकार करने में तकलीफ हो रही है। तकनीकी शिक्षा मंत्री मंगलवार को आईकेजी पीटीयू कपूरथला में आयोजित दो दिवसीय दूसरे सूबा स्तरीय जॉब फेयर का उद्घाटन करने से पहले मीडिया से मुखातिब थे।
तकनीकी शिक्षा मंत्री ने सुखबीर बादल के उस बयान को भी खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने कैप्टन अमरिंदर सिंह की कार्यप्रणाली पर यह कहकर सवाल उठाया कि मुख्यमंत्री बनने के बाद कैप्टन सिर्फ एक बार मुख्यमंत्री दफ्तर गए हैं। चन्नी ने कहा कि कैप्टन एक कुशल शासक और कुशल राजनीतिज्ञ हैं। सुखबीर बादल और बिक्रम मजीठिया ने जो पिछले 10 वर्षों में पंजाब का हाल किया, वह सूबे की जनता भलीभांति जानती है। उसका परिणाम वह चुनाव में हार के रूप में देख चुके हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें कोई हक नहीं कि वह कैप्टन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाएं।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री चन्नी ने सुखबीर बादल के 84 के सिख दंगों के लिए कांग्रेस पार्टी को जिम्मेदार ठहराने को भी गलत बताते हुए कहा कि शिरोमणि अकाली दल सिर्फ ऐसे मुद्दों पर राजनीति करना जानता है। समय-समय पर प्रकाश सिंह बादल, सुखबीर सिंह बादल और हरसिमरत कौर बादल केंद्र में मंत्री रहे हैं और वह चाहते तो इसका हल निकाल लेते। उन्होंने जिक्र किया कि वर्ष 1999 में बनाई गई एसआईटी ने भी राजीव गांधी को इस मामले में बेकसूर साबित करते हुए क्लीन चिट दे दी थी। उन्होंने कहा कि सिर्फ और सिर्फ शिरोमणि अकाली दल इन मुद्दों पर सियासी रोटियां सेंकता है।
विज्ञापन

‘मजीठिया करें लोकतांत्रिक भाषा का इस्सेमाल’
बिक्रम मजीठिया की की ओर से कांग्रेस सरकार के दो-तीन वजीरों को बंटी-बबली और रंगा-बिल्ला कहे जाने पर चन्नी ने कहा कि मजीठिया को लोकतांत्रिक भाषा का इस्तेमाल करना चाहिए। उन्होंने तो यहां तक कह दिया कि वैसे कांग्रेस इस तरह की ऊल-जुलूल बयानबाजी की ओर कोई ध्यान नहीं देती है। पीटीयू में विजिलेंस की जांच की रफ्तार धीमी होने पर चन्नी ने कहा कि जांच में कोई कमी नहीं हुई है। आने वाले समय में इस स्कैंडल में जो भी शामिल पाया गया, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें