फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

g

विज्ञापन
विज्ञापन
कार ने स्कूटी में मारी टक्कर, महिला की मौत
विज्ञापन

सेक्टर-71 की पार्किंग में हुआ दर्दनाक हादसा
महिला के पिता रेवेन्यू डिपार्टमेंट में हैं उच्च पद पर
पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
सेक्टर-71 की पार्किंग में हादसे में एक महिला की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब महिला स्कूटी पर अपने बेटे के साथ पार्किंग से घर के लिए निकल रही थी। इस बीच उसे एक एक्सयूवी कार ने टक्कर मार दी, जिससे महिला की मौत हो गई। वहीं, उसका बेटा भी मामूली रूप से घायल हो गया। मृतका की पहचान सतिंदर कौर के रूप में हुई है। पुलिस ने महिला के पिता इंद्रजीत सिंह की शिकायत पर हरप्रीत कौर निवासी सेक्टर-71 पर धारा 279 व 304 ए के तहत केस दर्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक, इस संबंध में पुलिस को दी शिकायत में मृतका के पिता इंद्रजीत सिंह ने बताया कि वह पंजाब रेवेन्यू डिपार्टमेंट में सचिव पद पर पंजाब सचिवालय चंडीगढ़ में तैनात हैं। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी छह नवंबर को सामान लेने के लिए मार्केट गई थी। इस बीच उन्हें शाम चार बजे के करीब किसी का फोन आया कि उनकी बेटी व दोहते का एक्सिडेंट हो गया। उसे कोई पार्किंग में तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी है, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। इसके बाद वह तुरंत वहां पहुंचे। साथ ही बेटी को सीधे अस्पताल ले गए। वहां पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फुटपाथ पर बैठी महिला पर चढ़ाई कार
सेक्टर-71 में फुटपाथ पर मूंगफली बेचने वाली एक महिला पर कार चढ़ाने का मामला सामने आया है। हादसे में महिला की टांगें टूट गई हैं। इस संबंध में पुलिस ने सेक्टर-70 निवासी मुनिया खान पर केस दर्ज किया है। उस पर पुलिस ने धारा 279, 337 व 338 आईपीसी के तहत केस दर्ज किया है। इस संबंध में पुलिस को दी शिकायत में उरमान ने बताया कि उनकी पत्नी रजनी मकान नंबर-463 के सामने फुटपाथ पर मूंगफली बेच रही थी। शुक्रवार रात करीब सात बजे आरोपी महिला ने रजनी पर अपनी बीट कार चढ़ा दी। इस हादसे में उनकी पत्नी की दोनों टांगें टूट गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें