फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू के पांच नए केस, यह सावधानी बरतें

विज्ञापन
Swine Flu
विज्ञापन
चंडीगढ़ में स्वाइन फ्लू के चार नए मामले सामने आए हैं। इनमें तीन मरीजों को पीजीआई एडमिट कराया गया है, जबकि एक मरीज को मैक्स हास्पिटल। इनमें धनास की पांच साल की बच्ची, छह महीने का मनीमाजरा का बच्चा, मनीमाजरा का 59 वर्षीय व्यक्ति और सेक्टर 50 का 69 वर्षीय पुरुष है। इन केसों को मिलाकर अब तक 43 मरीज आ चुके हैं। इनमें से अब तक छह मरीजों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि स्वाइन फ्लू से बचाव का एक ही तरीका है कि लक्षण मिलते ही तुरंत डाक्टर को दिखाएं। इसमें बिल्कुल भी देरी न करें। इलाज में देरी से ही स्वाइन फ्लू जानलेवा बन रहा है।
विज्ञापन


स्वाइन फ्लू के शुरुआती लक्षण
जुकाम के साथ नाक से पानी आना, गले में खराश, आंखें लाल होना, बुखार आना, सांस लेने में तकलीफ, कमजोरी और थकान महसूस होना।

यह सावधानी बरतें
पुष्टि के बाद मरीज से पांच फुट की दूरी बनाएं, मरीज को अलग कमरे में रखें, तौलिया अलग कर दें, भीड़-भाड़ वाले स्थान पर न निकलें, हाथ मिलाने से बचें, मास्क लगाएं, नाक व मुंह छूने पर साबुन से हाथ धोएं, सर्दी-जुकाम व बुखार आने पर बिना डॉक्टरी सलाह के दवाएं न लें, खानपान में सावधानी बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें