फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद किरण खेर ने किया ग्रीन कार्नर गार्डन का उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
युवाओं ने बेकार चीजों से बनाया गार्डन
विज्ञापन

सांसद किरण खेर ने किया ग्रीन कार्नर गार्डन का उद्घाटन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
सांसद किरण खेर ने वीरवार को सेक्टर-45 में बुड़ैल स्थित गवर्नमेंट मिडिल स्कूल में ग्रीन कार्नर गार्डन का उद्घाटन किया। स्कूल परिसर में यह गार्डन बेकार हुई चीजों से बनाया गया है। इसके साथ ही उन्होंने स्कूल की दीवार पर बनीं चंडीगढ़ की कुछ महान शख्सियतों की पेंटिंग का भी उद्घाटन किया। इस मौके पर डीपीआई (स्कूल) रुबिंदरजीत सिंह बराड़, डिप्टी डॉयरेक्टर सरोज मित्तल सहित शिक्षा विभाग के कई अधिकारी व स्थानीय पार्षद कंवर राणा व भाजपा युवा मोर्चा कार्यकारिणी के सदस्य व हिमाचल प्रदेश के सह प्रभारी सहदेव सलारिया मौजूद थे। खेर ने कहा कि युवाओं का यह प्रयास बहुत ही सराहनीय है तथा इस तरह के अभियान से हर युवा को प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने इस मौके पर सभी को वन महोत्सव में एक पौधा लगाने का भी आह्वान किया।
विज्ञापन

स्कूल में 1 से 30 जून तक एक मेगा सफाई और सौंदर्यीकरण ड्राइव का आयोजन किया गया था जिसे युवा हरित अभियान नाम दिया गया था। यह अभियान स्वरमनि यूथ क्लब एसोसिएशन के अध्यक्ष रोहित कुमार की देखरेख में हुआ। इस तरह के गार्डन बनाने का विचार रोहित का ही था। इस अभियान के अँतिम दिन 30 जून को 11 घंटे में बेकार जूतों, बोतलों, पानी की टंकियों, टॉयलेट शीट आदि से ग्रीन कार्नर गार्डन विकसित किया गया था। बाद में यह प्रोजेक्ट 11 घंटे में वेस्टलैंड को ग्रीनलैंड में बदलने के लिए इंडिया बुक आफ रिकार्ड्स में दर्ज हुआ था। इस अभियान में स्वरमनि यूथ क्लब के स्वयंसेवकों, जो कि विभिन्न स्कूल व कालेजों के थे, ने हिस्सा लिया। स्कूल की इंचार्ज नरिंदर कौर, शिक्षक नरेंद्र कुमार व रितु भनोट ने गरमी की छुट्टियों में इन स्वयंसेवकों की मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें