फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति चुनाव से पहले डिनर डिप्लोमेसी!

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रपति चुनाव से पहले डिनर डिप्लोमेसी
विज्ञापन

- भाजपा, इनेलो, बसपा, शिअद के समर्थन बाद कांग्रेसी विधायकों में सेंधमारी चाहती है सरकार
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद के समर्थन के लिए हरियाणा सरकार तैयार है। भाजपा के अलावा हालांकि इनेलो, बसपा और शिअद विधायकों ने भी कोविंद को समर्थन देने की घोषणा की है, लेकिन सीएम इनके अलावा कुछ अन्य विधायकों का समर्थन भी कोविंद को दिलवाने का दावा किया है।
इसको लेकर राष्ट्रपति चुनाव से पूर्व 16 जुलाई को हरियाणा सरकार सभी विधायकों, सांसदों व मंत्रियों के लिए डिनर का आयोजन कर रही है। सरकारी सूत्रों के अनुसार, हालांकि इस डिनर का स्थान अभी तय नहीं किया गया है, लेकिन इसमें शामिल होने के लिए पक्ष-विपक्ष के सभी विधायकों को निमंत्रण दिया जाएगा और डिनर पर आने के बाद सभी से एक बार फिर कोविंद के लिए एक बार फिर से समर्थन मांगा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, सरकार चाहती है कि भाजपा, अकाली, बसपा और शिअद के समर्थन के बाद कांग्रेस में भी सेंधमारी की जाए। इसलिए ऐसा मौका तैयार किया जा रहा है, जिसमें सभी विधायक पहुंचें और वहां डिनर पर उनसे कोविंद के लिए समर्थन का आह्वान किया जाए। उधर, राज्यमंत्री नायब सैनी के अनुसार, अभी उन्हें इस तरह के डिनर की औपचारिक सूचना नहीं है, लेकिन राष्ट्रपति चुनाव से पूर्व सभी विधायक किसी भी मौके पर एकत्रित होकर चर्चा कर लें तो इसमें बुराई क्या है?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें