फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाली पदों पर जेबीटी की नियु क् त का रास्ता साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
खाली पदों पर जेबीटी को नियुक्ति का रास्ता साफ
विज्ञापन

- एफएसएल रिपोर्ट पर एजी ने दी सरकार को कानूनी राय
- किसी भी शिक्षक की नियुक्ति न रोकने की दी सलाह
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
हरियाणा के 1259 लो मेरिट जेबीटी को स्थायी नियुक्ति का रास्ता फिलहाल साफ हो गया है। साथ ही महाधिवक्ता ने एफएसएल रिपोर्ट वाले जेबीटी शिक्षकों को लेकर भी कानूनी राय सरकार को दे दी है। एजी बलदेव राज महाजन ने खाली पदों पर जेबीटी शिक्षकों को नियुक्ति देने की सलाह दी है।
विज्ञापन

उन्होंने अपनी राय में लिखा है कि किसी भी शिक्षक की नियुक्ति फिलहाल न रोकी जाए। एफएसएल मधुबन की जांच रिपोर्ट में सही पाए गए हस्ताक्षर वाले शिक्षकों को भी नियुक्ति जल्द मिलनी शुरू हो जाएगी। एजी की रिपोर्ट सरकार के पास पहुंच चुकी है। इसे सरकार जल्द सार्वजनिक कर नियुक्ति देने की प्रक्रिया शुरू करेगी। एजी बलदेव राज महाजन ने बताया कि उन्होंने सरकार को कानूनी राय भेज दी है। खाली पदों पर नियमानुसार नियुक्ति नहीं रोकी जा सकती। अब सात जुलाई को जस्टिस सूर्यकांत की अदालत में सरकार शिक्षकों को स्थायी नियुक्ति देने की अनुमति लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें