फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीयकृत प्रवेश परीक्षा के तहत दें दाखिला

विज्ञापन
विज्ञापन
‘निजी विश्वविद्यालय केंद्रीयकृत प्रवेश परीक्षा के तहत दें दाखिला’
विज्ञापन

- हरियाणा सरकार ने तकनीकी पाठ्यक्रमों के लिए जारी किए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
हरियाणा सरकार ने सभी निजी विश्वविद्यालयों को केंद्रीयकृत प्रवेश परीक्षाओं के जरिए तकनीकी पाठ्यक्रमों में प्रवेश करने के निर्देश दिए हैं। सरकार स्तर पर हुए फैसले से उच्चतर शिक्षा विभाग ने निजी विश्वविद्यालयों को अवगत करा दिया है। चिकित्सा और संबद्ध संकायों में व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के प्रवेश को मेडिकल शिक्षा और अनुसंधान विभाग केंद्रीयकृत रूप से सुनिश्चित करेगा। हरियाणा निजी विश्वविद्यालयों अधिनियम 2006 में प्रावधान किया गया है कि निजी विश्वविद्यालय व्यावसायिक और तकनीकी पाठ्यक्रमों में प्रवेश केवल प्रवेश परीक्षा के माध्यम से देंगे। यह परीक्षा राज्य स्तर पर या तो विश्वविद्यालयों की एसोसिएशन या राज्य की किसी एजेंसी द्वारा संचालित की जाएगी।
विज्ञापन

निजी विश्वविद्यालय व्यावसायिक और तकनीकी पाठ्यक्रमों में अभी अपनी प्रवेश परीक्षा के माध्यम से दाखिला कर अधिनियम के वैधानिक प्रावधानों का उल्लंघन कर रहे हैं। सरकार के देखने में यह भी आया है कि कुछ निजी विश्वविद्यालय कृषि विज्ञान में व्यावसायिक पाठ्यक्रम चला रहे हैं। भविष्य में इसके लिए चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार केंद्रीयकृत प्रवेश परीक्षा का आयोजन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें