फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर में 91 ने रक्तदान और 36 ने अंगदान का संकल्प लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट ने रविवार को सेक्टर-19 कम्युनिटी सेंटर में रक्तदान जागरूकता शिविर का आयोजन किया। इसमें 91 लोगों ने रक्तदान कर पुण्य कमाया। इस दौरान 36 लोगों ने अंगदान का संकल्प लिया। राष्ट्रीय बालिका दिवस पर सुमित रावत, नवदीप सिंह गोयत, मंजीत सिंह सहारण की याद में शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इसमें अमर उजाला फाउंडेशन और एनएसजी ग्रुप, महामाई मनसा देवी चैरिटेबल भंडारा कमेटी ने भूमिका निभाई। शिविर में सैनिटाइजेशन और सोशल डिस्टेंसिंग का खास ख्याल रखा गया। रक्तदान और अंगदान जागरूकता शिविर का उद्घाटन मेयर कुलभूषण गोयल और पार्षद हरेंद्र मलिक ने किया। उन्होंने आह्वान किया कि वह इस नेक कार्य में बढ़ चढ़कर भाग लें, क्योंकि एक स्वस्थ व्यक्ति का इंसानी, नैतिक और सामाजिक दायित्व बनता है कि वह स्वयं को रक्तदान के लिए तैयार रखें।
इस मौके पर श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान राकेश कुमार संगर, एनएसजी ग्रुप के प्रधान गुरध्यान सिंह बीका ने बताया कि हर साल सर्दियों में अस्पतालों में रक्त की कमी हो जाती है। रक्तदान का मकसद उन लोगों की मदद करना है, जिनकी रक्त की कमी से जिंदगी की डोर कमजोर पड़ जाती है। आज रक्तदान शिविर में 91 लोगों ने रक्तदान किया और 36 लोगों ने अंगदान करने का संकल्प लिया। इंडुस अस्पताल डेराबस्सी के ब्लड बैंक की टीम द्वारा डॉ. अनिल शर्मा के नेतृत्व में रक्त एकत्रित किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर स्वर्गीय सुमित रावत के पिता शुभध्यान सिंह रावत, बहन लता, एनएसजी ग्रुप के मंजोत सिंह बंटी, अमन मिश्रा, नरेश सिंह, आशुतोष, अभिनंदन, आशीष, सचिन, मनप्रीत, अजय आदिवाल, अभिषेक, आशीष रावत, जतिन, विवेक राणा, रोहित नारायणगढ़, शिव कांवड़ महासंघ के गुलशन कुमार, सतगुरु, लक्ष्मण सिंह रावत, अविनाश कौर, भाजपा के वरिष्ठ नेता संदीप यादव भी उपस्थित रहे। रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र, स्मृति चिन्ह, साबुन और बैज देकर प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें