पंचकूला। सेक्टर-3 गोल्फ लीग सीजन -2 का आयोजन चल रहा है। इसमें मुकाबलों के बाद ग्रुप-बी की तस्वीर काफी हद तक साफ हो गई है। सभी टीमों ने अब तक दो-दो मैच खेल लिए है। इस मैच में पहला स्थान ग्रुप-बी ने हासिल किया है। टीम ने कुल 699 अंक बनाए है, जिसमें 662 गेम पॉइंट्स और 37 बोनस पॉइंट्स शामिल है। लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए टीम ने अपनी मजबूती दिखाई है। वहीं टी बर्ड्स 695 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर बनी हुई है। पार-टी क्रैशर्स ने 683 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया, जबकि गोल्फिंग ईगल्स 681 अंकों के साथ चौथे नंबर पर रही। मिड टेबल में फैंटास्टिक फोर्स ने 594 अंक बनाए। विक्ट्री वेव्स और रेजिंग बुल्स 591 और 588 अंकों के साथ पीछे-पीछे हैं। गोल्फिंग पैंथर्स 573 अंकों के साथ तालिका में सबसे नीचे है।