फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: डेबिट कार्ड बदलकर खाते से निकाले 86 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। डेबिट कार्ड बदलकर 86 हजार रुपये ठगने का मामला सामने आया है। चंडीमंदिर पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, गांव भगवानपुर निवासी जरनैल सिंह ने शिकायत में बताया कि 12 जून की दोपहर करीब 12 बजे बरवाला स्थित ओल्ड बिजली ऑफिस के समीप एचडीएफसी बैंक के एटीएम बूथ से रुपये निकलवाने गया था।
विज्ञापन

एटीएम बूथ में उन्होंने 10 हजार रुपये निकालने के लिए अपना कार्ड डाला तो एक युवक उनके पास खड़ा हो गया। उसने पीड़ित को हिंदी की जगह अंग्रेजी ऑप्शन का चयन करने को कहा और कुछ सेकंड में 10 हजार रुपये निकल गए। युवक ने रुपये गिनने को कहा। इस दौरान उसने एटीएम बूथ से कार्ड निकालकर और उसे दूसरा डेबिट कार्ड पकड़ा दिया। जरनैल सिंह अपना पैसा लेकर बिजली का बिल भरने के लिए बिजली ऑफिस चला गया। दोपहर 12.24 से 12.27 बजे तक चार ट्रांजेक्शन में बैंक खाते से 86 हजार रुपये निकलने का संदेश उनके मोबाइल पर आया। इसकी जानकारी उन्होंने तुरंत बैंक और पुलिस में दी। चंडीमंदिर थाना एसएचओ ललित कुमार का कहना है कि एटीएम बूथ की सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
हैदराबाद से निकाले पैसे
पीड़ित ने बताया कि पुलिस की जांच में अब तक यह सामने आया है कि आरोपी द्वारा पीड़ित के डेबिट कार्ड से दो अलग-अलग जगहों से एटीएम और ऑनलाइन के माध्यम से पैसा निकाला गया है। आरोपी ने टिब्बी माजरा स्थित बैंक के एटीएम से 15 हजार, 15 हजार और 10 हजार रुपये निकाले। उसके बाद दोपहर 12.27 मिनट पर हैदराबाद से ऑनलाइन 46 हजार रुपये निकाले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें